खुदा का नाम न लो, इतनी दहशत में है वो
नाम इंसान का सुनते ही सिफर हो जाए।
Post – 2018-10-03
#भारतीय_मुसलमानः आन्तरिक विक्षोभ
जिन्ना के माध्यम से हम मुस्लिम समाज की मानसिकता को सतही रूप में ही समझ सकते हैं। वह अपने जीवन और व्यवहार में बहुत दूर तक नेहरू के समान थे । जन्म के कारण भारतीय परंतु मिजाज में अंग्रेज। उनकी इसी बात को लक्ष्य करके कुछ लोगों ने उन्हें धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति बताया। वह अपने जिस अनुभव के आधार पर विश्वासघात की चेतना से ग्रस्त थे, वह था गांधी जी द्वारा उनको मुसलमानों का प्रतिनिधि न मानकर मुहम्मद अली को मुसलमानों का प्रतिनिधि मानना, जबकि जिस बाल गंगाधर तिलक से उन्होंने कांग्रेस का दायित्व ग्रहण किया था, उनकी दृष्टि में वहीं मुसलमानों के सच्चे प्रतिनिधि थे। गांधी जी के निर्णय के पीछे, सबसे प्रधान कारण मुस्लिम लीग की मानसिकता वाले मुसलमानों को भी मुख्य धारा में लाने का प्रयास था, अथवा इनके अनीश्वरवादी और इस अर्थ में कम भरोसे का व्यक्ति होना, यह तय करना आसान नहीं है। परंतु गांधी जी से व्यक्तिगत द्वेष उनके वक्तव्यों और कार्यों में अंत तक बना रहा। गांधी जी की हिमालय जैसी बड़ी भूल का ही परिणाम था जिन्ना का मुस्लिम लीग में जाना और जो एक ख्याल था उसे हकीकत में बदलना। इसलिए उनके व्यक्तिगत विचारों के आधार पर मुस्लिम मानसिकता को समझने में सहायता नहीं मिल सकती। वह मुसलमान से अधिक राजनीतिक महत्वाकांक्षा से प्रेरित व्यक्ति थे। इसके बाद भी उनके लीग का नेतृत्व संभालने के बाद मुस्लिम चेतना में आए बदलाव को उनके बिना नहीं समझा जा सत्ता सकता।
इससे पहले स्वतंत्रता का आंदोलन दो भागों में विभाजित और विभाजन के बीच में कई सीमाएं थी।
इनको समझने के लिए 19वीं शताब्दी के घटना चक्र को समझना होगा और फिर उसकी बुनियाद समझने के लिए 18 वीं शताब्दी में लौटना होगा। इस विषय को उठाते समय हमारे मन में इतने विस्तार में जाने का इरादा नहीं था। परंतु विषय के साथ न्याय करने के लिए इस ब्यौरे में जाना एक विवशता है। यथासंभव संक्षेप में अपनी बात रखने का प्रयत्न करेंगे।
इसे एक हिंदू के रूप में यदि हम समझना चाहें तो नहीं समझ पाएंगे, क्योंकि हिंदू अपने को पहले ही पराधीन अनुभव करते थे और जब तक ऐसी वसूली के शिकार होते थे कि विद्रोह स्वरूप खेती तक बंद कर देते थे । धार्मिक उत्पीड़न अलग था। फिर भी मुसलिम सत्ता में गिरावट के अनुपात में उत्पीड़न में कमी आई थी और कंपनी के अधिकारियों द्वारा की गई वसूली पहले से भी अधिक अन्यायपूर्ण होने के कारण****, मुस्लिम शासकों के प्रति हिंदुओं की भी सहानुभूति बढ़ी थी। इसके बाद भी उनको कंपनी का प्रशासन अधिक कष्टदायी, नहीं लगा था। और बंगाल में तो उन्हें एक नया अवसर मिला था जिसके कारण कंपनी का शासन उनको रास आ रहा था।
****
In collecting the revenue for instance from the ryotes or husbandsmen, there was no fixed standard. Agreements did indeed pass between land holders and their tenants at the beginning of the year (for their leases extended only for one year) but as before hinted, those agreements were commonly broken by the stronger party upon a thousand pretences, of which the superior made himself the judge, and this practice opened a door of exaction to every subordinate officer of the revenue. Hence the people never knew what portion of their produce of their labour would be left to them, were not only impoverished but also discouraged from exertion.
Exactions still more scandalous were practiced in the judicial courts. The phousdari, or criminal court, raised a revenue by the imposition of fines upon crimes and misdemeanours tried before it, having thus a direct interest in the multiplications, and in finding the accused guilty. The government of 1772 styles its exactions, “detestable and unauthorised, but yet imitated by every farmer and aumil in the province.” Charles Grant, Observations on the State of Society P. 151
इसके विपरीत, कंपनी की नीतियों के कारण रोजगार से वंचित होने वाले जुलाहे, और उनकी रंगाई आदि करने वाले मुसलमान थे। जिन शासको के निकम्मेपन, स्वार्थपरता और अदूरदर्शिता के कारण कंपनी ने धूर्तता से अपनी सत्ता कायम की थी, वे भी मुसलमान थे। उसका विवरण मैकाले ने ब्रिटिश पार्लियामेंट में एक भाषण में निम्न प्रकार दिया थाः
‘मुगलों ने सन् 1765 में बंगाल, बिहार और ओडिशा की मालगुजारी वसूलने का काम कंपनी के सुपुर्द किया था इसलिए लोग स्वत्वाधिकार ग्रहण करने की तिथि भी इसे ही मान लेते हैे…..लेकिन 1765 से बहुत पहले से कंपनी राजनीतिक शक्ति बन चुकी थी। इससे बहुत पहले ही आर्काट का नवाब बनाया था और अपनी मनमर्जी से किसी को भी नवाब बनाते और हटाते रहे। उन्होंने अवध के नवाब की शान मिट्टी में मिला दी। इन्होंने हिन्दुस्तान के बादशाह तक को आड़े हाथों लिया। बंगाल की मालगुजारी का आधा से अधिक ये किसी न किसी बहाने स्वयं हड़पते रहे । वसूली का अधिकार मिलने के बाद तो कंपनी नाम ऐर रूप दोनों ही तरह से स्वतन्त्र सत्ता बन गई । इसकी हैसियत दिल्ली दरबार के एक मंत्री मात्र की थी सिस के सिक्कों पर शाह आलम का नाम अंकित रहता थाअभी हाल में मार्क्विस आफ हेस्टिंग्स ई समय तक गवर्नर जनरल मुगल बादशाह का बड़ा खिदमतगार और गुलाम लिखा करता था।
“इतने दैत्याकार, दो मुंहे चरित्र वाला राजनीतिक शैतान जिसका आधा हिस्सा गुलाम है और आधा खुद मुख्तार दुनिया में पुराने किसी जमाने में कभी किसी ने न तो सोचा होगा, न इसका विधान किया होगा।”*
{nb. * “It has been the fashion indeed to fix on the year 1765, the year in which the Mogul issued a commission authorising the Company to administer the revenues of Bengal, Bihar, and Orissa, as the precise date of the accession of this singular body to sovereignty… Long before 1765 the Company had the reality of political power. Long before that year, they made a Nabob of Arcot; they made and unmade Nabobs of Bengal; they humbled the Vizier of Oude; they braved the Emperor of Hindostan himself; more than half the revenues of Bengal were, under one pretence or another, administered by them. And after the grant, the Company was not, in form and name, an independent power. It was merely a minister of the Court of Delhi. Its coinage bore the name of Shah Alam. The inscription which, down to the time of the Marquess of Hastings, appeared on the seal of the Governor-General, declared that great functionary to be the slave of the Mogul…
“The existence of such a body as this gigantic corporation, this political monster of two natures, subject in one hemisphere, sovereign in another, had never been contemplated by the legislators or judges of former ages. Nothing but grotesque absurdity and atrocious injustice could have been the effect”,}.
नवाबी के दौर में आम मुसलमान भले विशेष लाभान्वित न हुए हों, परंतु हिंदुओं की तुलना में उनकी पूछ कुछ अधिक थी। अमीर जो लगान की वसूली से ही अपनी शान शौकत बनाए हुए थे उनके दिन लद चुके थे। उनके शानदार महल खंडहरो में बदल रहे थे। इसका बहुत कारुणिक चित्र विलियम विल्सन हंटर ने अपनी कूटनीतिक सूझ से लिखी पुस्तक The Indian Musulmans: are they bound in conscience to rebel against the queen? में दी है जिसके विस्तार में यहां जाना संभव नहीं। आम मुसलमानों को किसी भी महत्वपूर्ण पद पर रखने के लिए कंपनी के अफसर तैयार नहीं थे, इसका कारण यह था जिनसे उन्होंने सत्ता छीनी वे किसी भी महत्वपूर्ण पद पर आने पर बदले की कार्रवाई कर सकते, इसलिए हंटर के शब्दों में Musalman dialect फारसी; and, in fact, there is now scarcely a Government office in Calcutta in which a Muhammadan can hope for any post above the rank of porter, messenger, filler of inkpots, and mender of pens. इसका एक कारण फारसी का चलन खत्म होना और अंग्रेजी पढ़ने से उनकी नफरत भी थी।
इससे जो विक्षोभ पैदा हुआ था वह 1857-58 के क्रूर दमन के बाद भी जारी रहा। इसका जो वर्णन हंटर ने दिया है वह उनकी पुस्तक के पृ. 99 पर एक बानगी के तौर पर अवश्य देखा जा सकता है:
The state trial of 1864 proved little effective as the retribution campaign of 1863 to check the zeal of the traitors. …. The holy war was vigorously preached within our country. In Eastern Bengal every district was tainted with treason and the Muhammadan peasantry down the whole course of the Ganges from Patna to the sea, were accustomed to lay apart weekly offerings in aid of the rebel camp. What proportion of these oblations reached the frontiers is doubtful. And as the difficulties in transmission increased the preachers seem to have been left justified in helping themselves more liberally than their earlier zeal would have permitted. The call themselves the New Musalmans, and muster in vast numbers in the Districts east of Calcutta. We have already seen how, in 1831 a merely local leader got together between three ad four thousand men, beat back a detachment of Calcutta Militia, and was only put down by regular troops. In 1843 the sect had attained such dangerous proportions as to form a subject of special inquiry by Government The head of the Bengal Police reported that a single one of their preachers had gathered together some sixty thousand followers, who asserted complete equality within themselves, looked upon the cause of each as that of the whole sect, and considered nothing criminal if done in behalf of a brother in distress
यह याद यालाना जरूरी हो सकता है कि मौलाना आजाद मुसलमानों के मन में अंग्रेजी राज के प्रति सुलगती उसी आग की देन थे।वह लीग के साथ इसलिए नहीं जा सकते थे कि उसने अंग्रेजौं से हाथ मिला लिया था जब कि कांग्रेस उन्हे उखाड़ फेकना चाहती था। वह कांग्रेस के साथ नहीं थे, दुश्मन के दुश्मन के साथ थे। सपना उनका भी दारुल इस्लाम ही था।
Post – 2018-10-02
#भारतीय_मुसलमान-2
आपसी समझ
(विषय पर आगे बढ़ने से पहले, कई बार दोहराई गई, इस बात को याद दिलाना चाहता हूं कि आपके विचार मेरे विचार से भिन्न हो सकते हैं । इन्हें अधिक लोग पसंद कर सकते हैं। परंतु अधिक लोगों की पसंद के कारण किसी के विचार सही नहीं हो जाते। उनसे केवल यह सिद्ध होता है कि विचार दूसरों से मिलते जुलते हैं अर्थात्, कोई नई बात नहीं कही है। लोगों के पूर्वाग्रहों का अनुमोदन मात्र किया गया है। कम लोगों द्वारा पसंद किया जाना इसी तरह गलत होने का प्रमाण नहीं है। यदि वह संगत या प्रामाणिक है तो संभव है उसमें ऐसे विचार व्यक्त किए गए हैं जो अपने समय से आगे या जिनके समझने की की क्षमता लोगों में नहीं है परंतु इसी कारण उनकी चर्चा बहुत जरूरी है। आइंस्टाइन को समझने वाले कम थे, स्टीफन हॉकिंस की पुस्तकें बेस्ट सेलर है। पसंद की संख्या नहीं, प्रस्तुत विचार और उनका आधार हमारे लिए अधिक महत्वपूर्ण है।
दूसरी बात जिससे मैं उलझन में रहता हूं वह है एक संवेदनशील प्रश्न पर आंकड़े की प्रस्तुति में थोड़ी सी भी शिथिलता होने पर निष्कर्ष गलत हो सकते हैं। अतः जिन्हें भी लगे कि मैंने कहीं कोई निराधार, असंतुलित या गलत बात कही है, तो वे अपने प्रमाण रखते हुए अपनी आपत्ति तीखे शब्दों में भी प्रकट करें तो इस विषय पर हमारी समझ में कुछ सुधार ही आएगा । आरोप की भाषा में वे लोग बात करते हैं जिनके पास न तो तर्क होता है न ही प्रमाण। ऐसे लोगों से मुक्ति का एक ही मार्ग है। उनसे संबंध समाप्त कर देना।)
वर्तमान की गाठें इतिहास में खुलती है। गांठ लगाने की जुगत समझ में आ जाने के बाद खोलने का तरीका समझ में तो आ जाएगा। जिन्होंने सोच समझ कर गांठ लगाई या लगाने के लाभ उठा रहे हों और इस पेच को खोलने के विरोधी हों, उनकी आदत आप नहीं बदल सकते, परंतु उनके भीतर की सचाई को समझ लेने के बाद उनसे सावधानी^ बरत सकते हैं।
{nb. ^सावधानी मात्र आत्मरक्षा का उपाय है न कि किसी पर आक्रमण या प्रतिघात। यह शौर मचाते हुए आवारा जानवरों या घुसपैठ करने वालों के पीछे लट्ठ ले कर दौड़ने की जगह बाड़ लगाकर मर्यादा में रहने और दूसरों को रखने का मौन संदेश है।}
मैं स्वभाव से न तो भीरु हूँ न दुस्साहसी, न घबराता हूँ, न अचानक कुछ भी करने को तैयार होता हूं न ही, लापरवाह या निश्चिंत रहता हूं। मैं किसी पर न तो संदेह करता हूं, नहीं विश्वास करता हूं, अंधविश्वास कदापि नहीं करता। इसकी सलाह मुझे साहित्य भी देता है हमारे किसी विचार से सहमत न होने वाले भी देते हैं और जीवन का अनुभव की देता है। केदारनाथ सिंह एक पंक्ति मेरे सूत्र वाक्यों में है ‘मैं उपेक्षा नहीं करता किसी भी आवाज की वह कहीं से भी आय‘।
महाभारत कहता है, न विश्वसेत अविश्वस्ते, विश्वस्ते नातिविश्वसेत्।
मोहम्मद अली जिन्ना ने अपने 1940 के लाहौर के भाषण में कहा थाः
We have learnt many lessons. We are now, therefore, very apprehensive and can trust nobody. I think it is a wise rule for every one not to trust anybody too much. Sometimes we are led to trust people, but when we find in actual experience that our trust has been betrayed, surely that ought to be sufficient lesson for any man not to continue his trust in those who have betrayed him. ..
जिन्ना के कथन पर हम भरोसा नहीं कर सकते, क्योंकि वह एक कूटनीतिक बयान दे रहे थे, जिसका लक्ष्य श्रोताओं को अपनी बात मनवाना था। वह यही बात किसी से निजी बातचीत में कहते तो इसे गलत नहीं कहा जा सकता था, भले यह प्रामाणिक न होता।
प्रामाणिक बात यह है कि स्वयं कट्टर मुस्लिम शासक तक इस कारण कि हिन्दू धोखा नहीं दे सकते, उन्हें उच्च सैन्यपदों पर रखते थे। वे स्वयं मानते थे की पीठ पीछे से आघात न करने की नीति के कारण ही राजपूतों ने अनेक युद्ध हारे थे। ठगों के जाल का अध्ययन करने वाले श्लीमन ने अपनी रपट में लिखा था यहां के हिंदू ठग भी झूठ नहीं बोलते। लोग अपने परिचितों के बीच झूठ नहीं बोलते। इसके बाद भी जिन्ना का बयान निजी होने की स्थिति में यह मान सकते थे कि जिन्ना का अपना अनुभव ऐसा ही रहा होगा। परंतु प्रामाणिक होते हुए भी यह आज का सत्य नहीं हो सकता। इस अंतराल में हमने बहुत कुछ खोया और सीखा है।
सचाई यह है कि जिन्ना के ये ही वाक्य, अधिकांश हिंदू, अपने अनुभव से मुसलमानों के बारे में दुहराते के चले आए हैं। विश्वासघात के नाम से ही उनके सामने कर्बला से लेकर मध्य काल सहित आज तक का मुस्लिम इतिहास खड़ा हो जाता है, जिसमें पाकिस्तान बनाने वालों का पाकिस्तान बनाने के बाद हिन्दुस्तान मे रह जाना और उसी कांग्रेस में, जिसे वे हिन्दुओं की पार्टी कहते आए थे** और इसलिए जिसके साथ मिलकर रहना संभव ही न था***, उसमें रातों रात घुसकर वे ही समस्याएं पैदा करना, जो पहले लीग के नाम से किया करते थे, और शोर मचाना कि देश की स्वतंत्रता के लिए हमने किसी कम काम नहीं किया है, भी आता है । मुस्लिम कूटनीतिक सफलता को बुद्धिमानी और व्यवहार की सरलता को मूर्खता मानने के आदी रहे हैं और इसी के आधार पर मानते रहे हैं कि शालॉसन की योग्यता उहीं में है।^^
{nb. **Congress, that he does not represent anybody except the solid body of Hindu people? Why should not Mr. Gandhi be proud to say. “I am a Hindu. Congress has solid Hindu backing”? I am not ashamed of saying that I am a Mussalman. वही।
***It is extremely difficult to appreciate why our Hindu friends fail to understand the real nature of Islam and Hinduism. They are not religions in the strict sense of the word, but are, in fact, different and distinct social orders; and it is a dream that the Hindus and Muslims can ever evolve a common nationality; and this misconception of one Indian nation has gone far beyond the limits and is the cause of more of our troubles and will lead India to destruction if we fail to revise our notions in time. The Hindus and Muslims belong to two different religious philosophies, social customs, and literature[s]. They neither intermarry nor interdine together, and indeed they belong to two different civilisations which are based mainly on conflicting ideas and conceptions. Their aspects [=perspectives?] on life, and of life, are different. It is quite clear that Hindus and Mussalmans derive their inspiration from different sources of history. They have different epics, their heroes are different, and different episode[s]. Very often the hero of one is a foe of the other, and likewise their victories and defeats overlap. To yoke together two such nations under a single state, one as a numerical minority and the other as a majority, must lead to growing discontent, and final. destruction of any fabric that may be so built up for the government of such a state.} वही।
{nb. ^^ यह दूसरी बात है की अंग्रेज इस मामले में उनसे बहुत सिद्ध हुए। सदाचार ओर सफलता के बीच की दरार पश्चिम की ओर बढ़ने के साथ-साथ चौड़ी होती हुई असाध्य बन जाती है। }
परंतु बचपन से लेकर आज तक जिन मुसलमानों से मेरा औपचारिक संबंध रहा है उनमें से अधिकांश को मैंने बुरा नहीं पाया। भरोसे का पाया यह भी कह नहीं सकता। संबंधों में इतनी प्रगाढ़ता आई नहीं। यह मेरा दोष हो सकता है। हिंदू और मुसलमान दोनों एक दूसरे के संपर्क में आने पर दोहरे व्यक्तित्व के शिकार होते हैं। उनका भीतरी मनोभाव उनके बाहरी कथन या व्यवहार से मेल नहीं खाता, इसलिए उनका दृश्य रूप मुखौटा जैसा प्रतीत होता है। यह बात में दोनों समुदायों के विषय में कह रहा हूं।
परंतु इसका परिणाम यह हुआ है कि लंबे समय तक एक दूसरे से व्यवहार करते समय भी हम एक दूसरे को समझ नहीं पाते। अपरिचय और नासमझी दुर्भाव और असुरक्षा को जन्म देती है। इस पर काबू करने के लिए दिखावटी प्रयत्न में अनुपातहीन सदाशयता दिखाते हुए सभी मुसलमानों को बहुत अच्छा मान कर उनके व्यवहार को जांचने समझने का प्रयत्न नहीं किया जाता। नतीजा एक ही होता है हमारे
समाज के लोग एक दूसरे से बावलों की तरह व्यवहार करते हैं और परिणाम निरंतर पहले से अधिक बुरे होते हैं । बटवारा कथित रूप में एक विवशता थी, जो भारत तेरे टुकड़े होेगे के खतरनाक खेल में बदल जाता है और इसे देशद्रोह तक नहीं माना जाता।
यह मौज चले, शोर चले और जियादा।
बरवादियों का दौर चले और जियादा।
क्योंकि हम मिल कर नहीं रह सकते।
क्योंकि कुछ लोग कुरान को छोड़ कर किसी संविधान को नहीं मानते और दूसरे मानते हैं कि एक ही देश में दो तरह का संहिताएं नहीं चल सकतीं।****
{nb. ****Muslim India cannot accept any constitution which must necessarily result in a Hindu majority government. Hindus and Muslims brought together under a democratic system forced upon the minorities can only mean Hindu Raj.वही।}
Post – 2018-10-02
जब जान पर बीतेगी तो समझोगे मेरे दोस्त
यह जिन्दगी भी सिर्फ हमारी नहीं होती।
Post – 2018-10-02
सपनों के बीच जाग रहा है यहीं कहीं
जिसको कई अपनों ने कई तरह से मारा।
जिन्दा नहीं बचा है कहीं तुममें भी गाँधी
तो यह तो बताओ उसे किस जहर से मारा।
Post – 2018-10-01
#LIBERATING_INDIAN_MIND-48
#BIBLE and #RIGVEDA
Impact of Buddhism is too well known to be denied. What is not discussed is the cultural climate modified by prolonged presence of the Indo-European speakers who worshiped Vedic deities and took pride in Vedic legacy despite the fact that their language had suffered loss and decay due to substrates but it appears they had preserved the purity of the Vedic verses in their prayers and ritual recitations.
Bible conversely gives an idea that the prayers कीर्तन and अर्चना sung during the Rigvedic time (गायन्ति त्वां गायत्रिण: अर्चन्ति अर्कं अर्किण: ब्रह्माणस्त्वं शतक्रतो उदवंशं इव येमिरे) that has come down to the present time appear to have been popular among them. The psalms in the bible do not fit well in formless God, or for that matter yogic meditation. Their spirit is the same as we find in कीर्तन and prayer.
The word chhanda (छन्द) Avesta Zend, reaches Europe as canto, and chant, we think through the same source and it should have been in vogue till the time Bible started to be taking the shape of a book.But quite interesting is Sama (सामगान) slightly aberrant as psalm (कीर्तन) and song (with verbal formations sing, sang, sung). Mark the spirit;
Praise God with
shouts of joy.
all people
Sing to the glory of his name
Offer him glorious praise.
One of my copies of Bible contains 149 of Prayers (PSALMS), the other has none. What is important for us is the fact that prayers inevitably presage iconic presence which is absent, but the void created by discard of images was compensated by fetishism such as cross, pictures and paintings of Crucifixion, Mary with child and, elaborate paintings depicting the story of Christ that are fascinating. This is almost a parallel development emulating Buddhism.
We know how closely idolatry is associated with Buddhism. The Persian term BUT (बुत) is nothing but corruption of Buddha. Many of the readers may be holding the dubious view that idolatry started after Buddha, and none shall disagree that popularity of temples and idols among Hindus was an aftermath of Jainism and Buddhism. Earlier makeshift crude images of gods and goddesses were made instantly either of clay or flour and perhaps consigned to the sacrificial fire conclusively in सर्वाहुति . That is a side issue for us here. What disturbs me is the fact that out of religious inversions even the wisest thinker of the west passes idiotic comments on idolatry, not excluding Marx.
There is proof that earlier Bible wasn’t monotheistic, the plural forms were later edited to make them singular, even so the the faint reminders can be detected by any perceptive person. It appears that prior to fourth century when hatred for Romans incensed the Zealots to eliminate all the vestiges of Roman culture and glories including all the knowledge to force the followers to know nothing except there so called Holy Book, even Christianity was not as insane and intolerant as it became thereafter. West had the first taste of revolution in the plebeian revolution which threw the entire Christian world into the the dark age spread the over a millennium. Marxists rejecting all the knowledge that is incompatible with Marxist writings follow the course with similar madness interpreted as confidence.
I want to underline the fact that pluralism, openness, concern for ecology, polytheism, and images even grotesque in appearance are more sensible, more preferable in the larger interest of the only habitable and most beautiful planet in the universe. The idea of Supreme inalienable and ever present in the material and spiritual world and ever expanding and revealing itself (ब्रह्म एव इदं सर्वं यद् भूतं यच्च भाव्यम) is the only scientific basis for a spiritual and material optimal realization. Science could kill the God and has killed it. How can in negate the idea of Brahma unless it negates its own self.#
Post – 2018-10-01
नेबुलों से सुनो आती है बार बार पुकार
आसमानोे में सितारों की कमी है शायद
जिन्दगी तुझको दिवास्वप्न में देखा अबतक
अब यह लगता है आसपास कहीं है शायद।
Post – 2018-09-30
#भारतीय_मुसलमान और #भारतीय_बुद्धिजीवी (1)
क्या आपने कभी सोचा है कि मुस्लिम बुद्धिजीवी किसी से कम संवेदनशील न होते हुए भी मुस्लिम समाज में व्याप्त विकृतियों के प्रति संवेदनशून्य क्यों हो जाता है ? यह दिखावा करने के लिए कि वह अपने समुदाय के प्रति भी आलोचनात्मक दृष्टि रखता है, किसी ऐसी कमी की ओर उँगली क्यों उठाता है जिसमें हिन्दू मुसलमानों से सवा पड़ते हैं, जैसे अजान से ध्वनि प्रदूषण, जब कि पड़ोस की अजान से भी मुझे कोई परेशानी न हुई, पर रतजगों के शोर से कान के पर्दे फटने को आ जाते हैं और उनके भोंड़ेपन पर लज्जा आती है। इशारा रतजगों की ओर होता है, या योजनाअमानवीय और आपराधिक प्रकृति की विकृतियों से ध्यान हटाने की होती है? इस बात की चिंता तक दिखाई नहीं देती कि आखिर इनसे हानि उसी के अपने परिजनों और समाज को होती है।
क्या आपने कभी सोचा है कि सामाजिक सुधार की चिंता से कातर होकर मुस्लिम बुद्धिजीवी भी हिंदू समाज में व्याप्त कमियों की ओर ही क्यों ध्यान दिलाता है ? वह अपने दुख दूर करने की जगह हिंदुओं के दुख दूर करने के लिए इतना आतुर क्यों होता है? अपने घर की गंदगी साफ करने की जगह झाड़ू लेकर हिंदू के घर क्यों पहुंच जाता है, जबकि वह जानता है कि वहां दैनिक कामों में पहला काम झाड़ू-पोछा लगाने का ही होता है। इसकी एक लंबी परंपरा है। आज भी झाड़ू लगाने वाले हिंदुओं की संख्या काफी बड़ी है ? झाड़ू भी वह ऐसे ही हिंदुओं के साथ मिलकर क्यों लगाता है जो अपने को हिंदू कहने में ग्लानि अनुभव करते हैं, पर झाड़ू लगाने के नियम का पालन जरूर करते हैं? झाड़ू भी इस तरह क्यों लगाया जाता है कि धूल अधिक उड़ती है और गंदगी कम होने की जगह या तो बढ़ जाती है या जम जाती है?
आपने क्या कभी यह सोचा कि हिंदुओं पर आई भारी से भारी विपत्ति पर भी अपने को सेकुलर कहने वाला हिंदू चुप क्यों लगा जाता है? उस त्रासदी का जनक यदि कोई मुस्लिम या मुस्लिम समुदाय है, तो वह इसकी ऐसी व्याख्या करने को आतुर क्यों हो जाता है कि भुक्तभोगी अथवा हिंदू समाज को ही अपराधी सिद्ध किया जा सके ? हिंदू की याददाश्त कमजोर है, ऊपर से उसे अतीतोन्मुखी होने का दोष लगाते हुए इतिहास विमुख बनाया जाता रहा है, इसलिए भारत का उच्चतम न्यायालय तक भारत विभाजन के बाद घटित सबसे जघन्य त्रासदी, कश्मीरी पंडितों की हत्या, अपमान और विस्थापन की घटना को इतनी पुरानी मान लेता है जिस पर विचार नहीं किया जा सकता , जबकि वह उनके लिए केवल इतिहास का हिस्सा नहीं है, वर्तमान का भोग भी है, विस्थापित व्यक्ति स्थापित होने तक अपमान झेलता रहता है।
क्या आप नहीं मानते कि हमारे सभी अंगों, तंत्रों, विभागों और संस्थानों में पहुंचे हुए लोग उसी शिक्षा प्रणाली से निकले हैं जिसमें हिंदूद्रोह को गौरवशाली मानसिकता की अनिवार्य शर्त मानते हुए पाठ्य पुस्तकें लिखवाई और शिक्षा दी जाती रही है।*
{nb. *ध्यान रहे कि यह पाकिस्तान में पाई जाने वाली पाठ्य पुस्तकों मैं हिंदुओं के प्रति उपलब्ध सामग्री से शैली में भिन्न होते हुए भी येअंतर्वस्तु के मामले में ठीक वैसी ही रही हैं । यह दूसरी बात है इनका लेखन अपने को हिंदू पैतृकता की उपज मानने वाले लड्डू गोपालों ने किया और लड्डू बांटने का काम उदारता पूर्वक हिंदुत्वघाती करते रहे हैं।}
विविध कारणों से इस देश में जघन्यतम हत्याएं बहुत बड़े पैमाने पर हो रही हैं। ये हत्याएं राजनीतिक से लेकर जघन्य प्रतिहिंसा तक की सभी श्रेणियों की होती है। जिस दिन अखबारों की सुर्खियां किसी अन्य विषय से आरंभ हों तो हम अपने को भाग्यशाली अनुभव करते हैं। परंतु जहां इस बात की क्षीणतम संभावना हो कि इसके लिए किसी हिन्दू या हिंदू संगठन को दोषी ठहराया जा सकता है, वहाँ बटन दबाने वाली तत्परता से चारों ओर से, पुलिस के संज्ञान लेने से पहले, अपराधी तय करके शोर मचाना आरंभ हो जाता है। प्रतिस्पर्धा ऐसी होती है मानो किसी से विलंब हो गया या कोई अवसर चूक गया तो उसके मार्क्सवादी या सेकुलर होने होने का प्रमाण पत्र वापस ले लिया जाएगा।
इन सभी की एक पहचान यह होती है कि ये अपने को मार्क्सवादी बताते हैं और दूसरी पहचान यह बताई जाती है कि वे समाज सुधार के कार्य में लगे हुए थे, इसलिए जिस समाज को सुधारना चाहते थे उसी समाज के लोगों ने उनकी हत्या की है।
इस देश में समाज सुधारों का एक लंबा इतिहास है। इसका एक कारण यह है कि कोई भी समुदाय अपनी कबीलाई कुरीतियों के बावजूद हिंदू समाज के खुलेपन के कारण इसमें सम्मिलित होता रहा है और उसके साथ आई विकृतियों को दूर करने के प्रयास समय-समय पर होते रहे हैं। उदाहरण के लिए जिस सती प्रथा के लिए हिंदू समाज को दोष दिया जाता है वह कल्हण के अनुसार मध्य एशियाई प्रथा है। बालिका वध मध्यकालीन मुस्लिम दरिंदगी का रक्षात्मक उपाय रहा है। तांत्रिक कुरीतियां आटविक जनों के माध्यम से और सुधारवादी सिद्धों के माध्यम से हिंदू समाज में आई हैं। यहां हमारा उद्देश्य इन कुरीतियों का न तो बचाव करना है, न इनके प्रचलन से इंकार करना। उद्देश्य केवल यह याद दिलाना है कि सुधार का क्रम विकृतियों के विस्तार के समानांतर चलता रहा है।
इसमें अकेले अपने दम पर कठोरतम आलोचना करने वाले लोग भी रहे हैं परंतु कभी भी किसी की हत्या की नौबत नहीं आई। मार्क्सवाद ने मूर्तियों पर पेशाब करते हुए इस पर गर्व करने, अपने मत के आदि पुरुष का बहन से सहवास करने, अकेले अपने दम पर पुलिस का काम संभालते हुए मूर्ति विसर्जन को रोकने का प्रयत्न करने, जिस आहार और व्यवहार को सामी मतों के जन्म से पहते से वर्जित माना गया हो उनके भक्षण का शोर मचाने, समादृत पुराण पुरुषोंं के चरित्र को हिंदू मन को आहत करने वाले तरीके से पेश करने वाले प्रसंगों को पाठ्य पुस्तकों का हिस्सा बनाने का समाज सुधार मार्क्सवाद के कार्यक्रमों में कब से आ गया ? जिस समाज में उसे अपनी गहरी बैठ बनानी है उसे विमुख करते हुए स्वयं को कूड़ेदान में फेंकने की व्यवस्था करने के बाद दर दर की ठोकरें खाने की बात तक समझ न आ पाए, वह समझ न पाए कि उसका हाल ऐसा क्यों हो गया है, ये ऐसी रहस्यमय बातें हैं जिन्हें उनकी दिमागी हालत को देखते हुए मैं नहीं समझ पाता।
यदि ध्यान दें तो स्पष्ट हो जाएगा कि इनके पीछे सुधार का लक्ष्य नहीं है अपितु हिंदू समुदाय को अपमानित और उत्तेजित करने और भड़क कर कुछ ऐसा कर बैठने का उकसावा है जिसके बाद यह कहा जा सके कि हिंदू समाज भी मुसलमानों से कम उपद्रवी नहीं है और इस तरह उनके विधातक तत्वों के लांछन को कम किया जा सके। आरोप लगाने और शोर मचाने के पीछे भी संदेश यही होता है हिंदू समाज नितांत असहिष्णु और उपद्रवी है और इसके रहते देश में शांति स्थापित नहीं हो सकती।
यह एक तरह का छद्म आक्रमण है। आक्रमणकारी कौन है यह पता लगाना कठिन है । मार्क्सवाद तो नहीं हो सकता, परंतु यह मार्क्सवाद की कीमत पर, उसे बलि देते हुए, ऐसा किया जाता रहा है और आत्महंता अपने को मार्क्सवादी भी कहते हैं। यदि उनकी नीयत पर मुझे शक नहीं है तो उनकी समझ पर विश्वास हो ही नहीं सकता, फिर भी वे चाहते हैं लोग उनसे सीख लें।
उसमें यह सोचने की क्षमता तक का अभाव है कि यदि वह हिंदू समाज को सुधारने के लिए ऐसा कर रहा था तो समाज में सुधार की जगह अधिक कट्टरता क्यों पैदा हुई, जिसकी प्रतिक्रिया का शिकार उसे बनना पड़ा, यदि सचमुच बनना पड़ा तो ? वे इस पर विचार क्यों नहीं कर पाते यदि कोई आपराधिक काम हुआ है तो उसे संभालने का काम आपका नहीं है और यदि आपका काम है तो आप इसे निष्पक्षता पूर्वक क्यों नहीं कर पाते हैं ?
अपराध की राजनीति में एक सिरे से सहयोगी बनने के बाद क्या आप अपराध की राजनीति का विस्तार नहीं करते हैं ?
ये ऐसे सवाल हैं जिन को उठाया जाना, जिन पर बात करना भारतीय समाज के लिए जरूरी था। ऐसा करने के लिए क्या किसी दूसरे उपग्रह से कोई भी आएगा और आपको वस्तुस्थिति से अवगत कराएगा? मेरी समझ में इन प्रश्नों का जो उत्तर आता है उसे मैं कल शेयर करना चाहूंगा। मैं जानता हूं ऐसे लोग इसे नहीं पढ़ेंगे जिनको इसे पढ़ना चाहिए। इसके अभाव में उनका क्रंदन हास्य पैदा करता है, न कि करुणा।
Post – 2018-09-29
#LIBERATING_INDIAN_MIND–47
#BIBLE: #NEW_TESTAMENT
The New Testament has a much deeper Indian content in its form and spirit, although behavior of Christians is diametrically opposed to its precepts. We are not sure whether visit of Jerusalem by the wise men from the east (Buddhists?) is symbolic or indicative of appropriation of Buddhism by Christ. But it is a fact that the Buddhist missionaries supported by merchants took courage to penetrate distant places with divergent cultures or the total absence of it. they knew that unless violence is uprooted from the face of the earth, abiding peace is not possible. The peace-loving people might suffer evermore and might be conquered by the turbulent tribes. It is admitted that in the west Buddhist monks had reached up-to Greece before Alexander’s march against The Persian king. There are speculations that Christ had himself visited India and stayed for years in Kashmir, but even if we discount such claims, we have evidence of effective presence of Buddhist monks in and around Jerusalem, whereas the temperament of the local monarchs and subjects could be measured by the cruelty of Herod. Another fact that may not be ignored is that Jesus himself was baptized by John. John could have himself been initiated by some Buddhist monk and he might have chosen Jesus to win him on the side of Buddhism. However, it is just a brain wave to be taken within its limits.
What is indubitable is the fact that the impact of Buddhism, its organization, hierarchy, including the monks and the nuns on the pattern of Bhikshus and Bhikshuni, the sculpture, art forms as tools of propaganda, educatin, even the candle and bell were appropriated by Christianity.
If we compare Sanatan Dharm with Buddhism and the latter with Christianity, what is remarkable is the degree that makes the sanest lapsing into strenuous and finally sinks into perversion. Take for example celibacy. It has a plan, purpose and time limit in Ashram system, befitting healthy way of life. Buddhism imposed it on the members of Sangha as compulsory demand, resulting into pathological aberrations (beastiality and exhibitionism) both among the male and female members as complained by the peasants to no other person but Buddha himself. Christianity rendered it into original sin to disturb the sensitive persons? It was totally impractical, rather suicidal so Christ himself becomes sin bearer of his followers and this opened the floodgate for all sorts of sins. This double standard becomes the backbone of Christianity. But we have no right to laugh at them where from sacred rivers to paphari पापहारी and पापहारिणी divinities abound.
Likewise non-violence is one of the cherished values of the Sanatana Dharma. But this again is sensibly devised and practical. Buddhism led it to impractical extent to the effect that even agriculture becomes sinful. Remember the sight of insects being upturned and dying in the course of tilling of the land which was one of the experiences of his disillusion from normal happiness of life. The pathological extreme was reached by Jainism no doubt, but Christ’s offering another cheek to be slapped to one who slapped you on one cheek suffers from masochistic self satisfaction.
The sermon on the mount has an environment that reminds me of the isolated Buddhist monasteries on mounts- recall Kanheri caves and Ajanta as part of a tradition. The resonance and audibility of even a whisper heard at the other end of the hall, and the effect of the sound carrying a divine touch is missing here.
We know the definition of Dharma time and again compared with essential attribute of a thing. Read in the same vein Christ saying, “You are like salt for all the whole human race. But if salt loses its saltiness, there in no way to make it salty again. It has become worthless so it is thrown out and people trample it.” It appears to be a lesson learnt without touching the essence, because if you have grasped the essence of Dharma there is no need of any organisation.
With this background we may have a look at the sermon on the mount, initial two stanzas of which are introductory. The rest as below:
3.Happy are those who know they are spiritually poor, the kingdom of heaven belongs to them.जिज्ञासा
4. Happy are those who mourn. God will comfort them.करुणा
5. Happy are those who are humble, they will receive what God has promised.विनम्रता
6. Happy are those who is greatest Desire used to do what God requires. God will satisfy them fully.समर्पण
7. Happy are those who work for peace; God will call them his children.शान्ति
7 Blessed are the merciful: for they shall obtain mercy.दया
8 Blessed are the pure in heart: for they shall see God.मन की निर्मलता
9 Blessed are the peacemakers: for they shall be called the childrenof God.सद्भावना
10 Blessed are they which are persecuted for righteousness’ sake: for theirs is the kingdom of heaven.सहिष्णुता
11 Blessed are ye, when men shall revile you, and persecute you,and shall say all manner of evil against you falsely, for my sake.निर्वैरता
12 Rejoice, and be exceeding glad: for great is your reward in heaven: for so persecuted they the prophets which were before you.
13 ¶ Ye are the salt of the earth: but if the salt have lost his savour, wherewith shall it be salted? it is thenceforth good for nothing, but to be cast out, and to be trodden under foot of men.स्वधर्मे निधनं
14 Ye are the light of the world. A city that is set on an hill cannot be hid.
15 Neither do men light a candle, and put it under a bushel, but on a candlestick; and it giveth light unto all that are in the house.
16 Let your light so shine before men, that they may see your good works, and glorify your Father which is in heaven.
17 ¶ Think not that I am come to destroy the law, or the prophets: I am not come to destroy, but to fulfil.
18 For verily I say unto you, Till heaven and earth pass, one jot or one tittle shall in no wise pass from the law, till all be fulfilled.
19 Whosoever therefore shall break one of these least commandments, and shall teach men so, he shall be called the least in the kingdom of heaven: but whosoever shall do and teach them, the same shall be called great in the kingdom of heaven.
20 For I say unto you, That except your righteousness shall exceed the righteousness of the scribes and Pharisees, ye shall in no case enter into the kingdom of heaven.
21 ¶ Ye have heard that it was said by them of old time, Thou shalt not kill; and whosoever shall kill shall be in danger of the judgment:
22 But I say unto you, That whosoever is angry with his brother without a cause shall be in danger of the judgment: and whosoever shall say to his brother, Raca, shall be in danger of the council: but whosoever shall say, Thou fool, shall be in danger of hell fire.
I do not intend to tire my readers going into detail of all these. They have a running theme centred in Indian moral and spiritual ethos.
I visited fragrant garden in Houston, city park, where the statue of Gandhi ji is set in artistic indian surrounding. There were indian flowers but none had fragrance. The same happened to Indian value system enshrined in Christianity. Christ was the first and the last Christian, because it shall amount to blasphemy to call him Western Buddhist. We know, the fate of Buddhism among Mongolians. So was the case with its western counterparts.
Post – 2018-09-29
इस मकाँ में घर कई थे, पर दरो दीवार एक
तुमने क्या जादू किया हर घर का दर दीगर हुआ।
इसके बाशिन्दों के सिर में सींग कैसे उग गए
फट कर फिर दीवार का दीवार से टक्कर हुआ।
वाह रे खंडहर तेरा इतिहास भी है लाजवाब
हाल ऐसा कब हुआ किसने किया क्योंकर हुआ।।