Post – 2018-07-20

#आइए_शब्दों_से_खेलें(२४)
पांव, चरण, लात,

पांव के डग बहुत लंबे हैं। इसे बोलियों से लेकर यूरोप की भाषाओं तक फैला पा सकते हैं। चाहें तो तमिल के पो – जाना से जल की एक ध्वनि, पो (पा/पी/पे/पो) से सिद्ध कर सकते हैं, और यदि मेरी मानें तो चलते समय पाँव के जमीन पर रक्खे जाने के साथ उत्पन्न ध्वनि ‘पद्’ से उद्भूत मान सकते हैं ( यहां मैं व्युत्पन्न करने की जगह उद्भव का प्रयोग जानबूझ कर कर रहा हूँ। )

परन्तु यहां एक समस्या है। पद शब्द देववाणी का है। देववाणी में हलन्त उच्चारण तो हो नहीं सकता। पांव के गिरने में जो आकस्मिकता है, वह अजन्त पत से पूरी नहीं होती। इसके अभाव में अनुनादन का तर्क व्यर्थ हो जाता है। ऐसी स्थिति में यह समझना होगा कि आकस्मिकता की समस्या को देववाणी कैसे सुलझाती थी? यह था, अजन्त (स्वरयुक्त अन्तिम अक्षर) से पहले उसी का हलन्त घुसा कर। सवर्णसंयोग या मिथ की प्रवृत्ति के पीछे यह प्रधान कारण प्रतीत होता है। पत् के स्थान पर पत्त, पद के स्थान पर पद्द, और इसी तरह अन्य पच्च, पट्ट, खट्ट, सत्त, सट्ट, आदि । कहें, देववाणी में पांव के लिए पद नहीं, पद्द का प्रयोग होता रहा होगा।

समस्या एक और है। जब पाँव की बात की जा रही है तो इसमें केवल मनुष्य नहीं, दूसरे जानवरों के पांव भी आते हैं जिनमें कुछ के खुर भी होते हैं। फिर जमीन की कठोरता और मृदुता के अनुसार पांव की ध्वनि अलग अलग हो सकती थी। इसलिए इसके अनुनादी शब्द पत, पद, पट, पड (पत्त, पद्द, पट्ट, पड्ड) कई हो सकते थे पर पांव, पैर नहीं, यहां तक कि पात/पाद आदि भी नहीं। इसके बाद भी ये सभी समस्रोतीय हैं। इसका रहस्य क्या है?

पत, पट (पत्त/पद्द, पट्ट/टप्प) की ध्वनि पत्ती के गिरने, पानी की बूँद के गिरने, या किसी पक्षी के पंख से भी पैदा हो सकती है और इससे उनकी संज्ञाएं बन सकती हैं और इस तरह एक ही ध्वनि वाले कई शब्द (समनादी या homophonic) व्यवहार में आ सकते है। पत्ते के हवा में उड़ने से भी ध्वनि (परपर, फरफर, फड़फड़) पैदा हो सकती हैं जिसे पर्र, फर्र, पड़ (तु. करें- गम् >गो/गोरू; पड़>पाड़ा पड़रू) के रूप में अनुनादित किया जा सकता है। पत की साझी ध्वनि का पांव, पत्ती, पानी में समान होने के कारण सभी की एक संज्ञा पत्त/पद्द हुई। शेष दो की एक अन्य संज्ञा बन गई। अर्थात उसका एक पर्याय भी हो गया। समनादी सगोत्रता के कारण इनके पर्याय से वह शब्द भी प्रभावित हो सकता है, जिसकी ध्वनि या अनुनाद रकारयुक्त नहीं होते। अब इनकी चौबन्दी पर ध्यान दें:

१. (क) पत् = पंख की ध्वनि, (ख)पतन=उड़ान, पतनक- पंचतंत्र में एक कौए का नाम; (ग) पताति, पप्तन, आदि क्रिया रूप; (घ) पतंग = सूर्य (दिव: पतंग), (ङ) kite;
(२) पर =(उड़ने के साथ र-कार युक्त पर्, फर् के कारण) पंख, पर्ण = पंख, सुपर्ण =पक्षी (सुपर्ण एक आसते; द्वा सुपर्णा सयुजा सखाया), परेवा, परिन्दा)।
(३) (क) पक् / पंक = पंख की ध्वनि, (ख) पक्ष/ पंख/पख/ पाख (ग) पक्षी/ पांखी/ पाखी (घ) पक्ष, पाख, (ङ) दो समान भागों में बटा और परस्पर जुड़ा कुछ भी, जैसे मकान के मुंडेर से फैल दोनो पाख, महीने के पखवारे, जुए के दोनों भाग।
अब इसी की तरह पत् की ध्वनि से पत्ता, पर्ण, पत्र, पान, पतन जो उड़ान की जगह अध:पतन का सूचक होता है, पातन, पातक, पत्तल, पतूखी, पातर/ पतला, पट, पाती, पन्ना आदि ।
पानी के मामले में पत/पट/टप बूंद गिरने कि ध्वनि, पत = पानी> पतवार, पतन/ पातन – नीचे गिराना, भरना, पान- पीना, पानी, पातर/पतला – घोल में सान्द्रता में कम या जल की मात्रा की अधिकता आदि।

यहां हम जो सुझाव रखना चाहते हैं वह मान्यता नहीं मात्र प्रस्ताव है कि पत् की ध्वनि के कारण पंख, पत्ता, पानी से समनादी homophonic संबन्ध ही हो सकता है जिससे पद/पाद में उनके विकारों को पद के नामभेदों में रकार ( पैर, para, parallel, pair, parity)’ पंख के अनुनासिक का नासिक्य प्रभाव (पाँव, पाँवड़ा) और पन्ना की तरह पद पन में बदला होगा (पनहा – खोए पशु के पांवों के निशान पहचानते हुए उसके वर्तमान ठिकाने पर पहुँच कर लाने की फीस, पनही/ उपानह जैसे शब्द बने होंगे) कारण ये ध्वनियाँ पद की गिरने की नैसर्गिक ध्वनि में नहीं हो सकतीं।

हम यहां नाम के पर्यायों में समनादी शब्दों के अलक्ष्य दबाव को स्पष्ट करना चाहते थे।पता नहीं कर सके या नहीं।

अंग्रेजी में एक ओर तो यह फुट बना दूसरी स्वरभेद के साथ pedi, paddle, pedestrian आदि में लातिन के माध्यम से पहुंचा। para के विषय में हम विचार कर आए हैं, परन्तु न-कार युक्त पन्- की क्या fund, fundamental, और foundation के पीछे भूमिका हो सकती है?

चरण
चरण जल की चर/सर ध्वनि से निकला है, और यहां गति के आशय में प्रयुक्त होने के कारण चलने वाले अंग का सूचक बना है इसलिए पंडितों की उद्भावना प्रतीत होता है। इसका प्रयोग इसीलिए साहित्य में अधिक और सामान्य बोलचाल में कम होता है। कविता के चरण और आदमी के पांव। यू पद कविता के भी होते हैं पर पूरी कविता को समेट लेते हैं या भाषा में एक खंड तक सिमट कर रह जाते हैं। चर क्रिया के रूप में बोलियों से लेकर ऋग्वेद और संस्कृत ही नहीं यूरोप तक (chariot, carry, carrier, car) तक व्याप्त है और बोलियों में तो यह चरने, चराने, चरी, चारा आदि में अर्थोत्कर्ष भी पा सका है, परन्तु चरण के रूप में ऋग्वेद में यह आचरण, संचरण, चरण (गति), चरणीय, विचरण, उपाचरण, प्रचार आदि रूपों में ही इसका प्रयोग हुआ है। एक स्थल पर ‘मृगाणां चरणे चरन्’ प्रयोग आया है पर यह भी रफ्तार के ही आशय में है। इसके विपरीत पद का प्रयोग स्पष्टत: पांव (त्रेधा निदधे पदम् ; अपदे पादा प्रति धातवे क:) के अर्थ में, है यद्यपि गन्तव्य या स्थान (तद् विष्णो: परमं पदं) के आशय में भी इसका प्रयोग हुआ है । चर का प्रयोग जहां संभव था वहां भी दूत (यमस्य दूतौ चरतो जनां अनु) या स्पश (देवानां स्पश इह ये चरन्ति) हुआ है।

एक रोचक बात यह कि वैदिक या संस्कृत में पैर का प्रयोग नहीं हुआ है पर यदि हमारा आकलन सही है तो यह यूरोप तक पहुंचा। जाहिर है बोलचाल की भाषा का सही पंरतिनिधत्व वेद भी नहीं करता और प्रसार इस बोलचाल की भाषा का हुआ था।

लात
लात से मिलते लता और लट शब्द ही दिखाई देते हैं। अर्थ या उद्भव समझ में नहीं आता। ऐसा भी नहीं लगता कि यह विजातीय या वैभाषिक शब्द है। अभ्यस्ति के आशय में हिन्दी का सबसे सटीक शब्द ‘लत’ अवश्य इससे निकला है। लात का प्रयोग अमर्यादिद कथनों – लात मारना, लतखोर, आदि में ही होता है। संभव है कल को किसी अन्य सन्दर्भ में इसका अर्थ खुले।
लात से मिलते लता और लट शब्द ही दिखाई देते हैं। अर्थ या उद्भव समझ में नहीं आता। ऐसा भी नहीं लगता कि यह विजातीय या वैभाषिक शब्द है। अभ्यस्ति के आशय में हिन्दी का सबसे सटीक शब्द ‘लत’ अवश्य इससे निकला है। लात का प्रयोग अमर्यादिद कथनों – लात मारना, लतखोर, आदि में ही होता है।

लात का संंबन्ध लाट से लगता है। इसके दो रूप मिलते हैं। एक कृत्रिम जलाशयों के बीच मे गाड़ा जाने वाला लकड़ी का खंंभा या स्तंभ जो एक तो पानी की गहराई का संकेत देता था, दूसरे यदि कोई जलाशय को पार करने के इरादे से तैरने को उतरा हो और चौड़ाई का सही अनुमान न लगा पाने के कारण थक जाय तो इसका सहारा ले कर सुस्ता सके।
अशोक ने ऐसे स्तंभ अपने धर्मोपदेश लिखवाने के काम के लिए तैयार कराए। इनके साथ सुविधा यह थी कि ऊँचाई के कारण इन्हें दूर से ही लक्ष्य किया जा सकता था।

हमारे प्रयोजन के लिए लात स्तंभ या खड़ा होने का आधार या stand। अपने पांवों पर खड़ा होने के मुहावरे को चरितार्थ करने के कारण इसका नाम लात पड़ा।

#आइए_शब्दों_से_खेलें

Post – 2018-07-19

नीरज वाक्सिद्ध कवि (थे) हैं। दिनकर की तरह। बच्चन जी से इस माने में कुछ ऊपर ।

Post – 2018-07-19

सच के आगे हजार पर्दे हैं
सभी पर्दे उठा नहीं करते।
https://l.facebook.com/l.php?u=http%3A%2F%2Fkalidas.club%2Fswami-agnivesh-is-not-arya-samaji-pankaj-jha%2F&h=AT1uIxk0TB6JUSECfH9Dwmv6-Wi7dzAjaAKt1OAkG_-vXaT_4–qhjHCUerml4rrGRe7KPDZdoJ2vzTaL57ZaDZQWjllKMdQSSKi1QRQ8qSItdkYg-D8lR_gNyx8yeLWx5M

Post – 2018-07-19

यहाँ सब लोग सब कुछ जानते हैं
जिसे सच मानते हैं वह कहो अब।
न कोई है तुम्हारी सुनने वाला
उठो बिस्तर सँभालो घर चलो अब।

Post – 2018-07-18

#आइए_शब्दों_से_खेलें(२४)
पांव, चरण, लात,

पांव के डग बहुत लंबे हैं। यह बोलियों से लेकर यूरोप की भाषाओं तक में पा सकते हैं। चाहें तो तमिल के पो – जाना से, जल की एक ध्वनि (पा/पी/पे/पो) से सिद्ध कर सकते हैं, और यदि मेरी मानें तो चलते समय पाँव के जमीन पर रक्खे जाने के साथ उत्पन्न ध्वनि ‘पत्’ से भी
#आइए_शब्दों_से_खेलें

Post – 2018-07-18

गोरक्षा हो या देशरक्षा किसी भी बहाने से सामूहिक हिंसा करने वाले भाजपा शासन के़, हिन्दुत्व के, लोकतंत्र के और स्वयं अपने सबसे बड़े शत्रु हैे। वे मुस्लि संगसार को हिन्दुत्व का आदर्श मानते है, लोकतंत्र को भीड़तंत्र में बदलना चाहते है, इस अंदेशे को पमाणित करते हैं कि आगे चलकर भाजपा शासन गुंडातंत्र में बदल दिया जाएगा,इसलिए भाजपा के हाथों में देश का भविष्य सुरक्षित नहीं है। चुनाव वर्ष में विरोधियों को वे इससे बड़ा कौन सा तोहफा दे सकते हैं? ऐसे लोग मेरे मित्र नहीं हो सकते अतः उन्हें ब्लाक करना विवशता है।

Post – 2018-07-18

विचार को प्रहार से दबाने वाले मारे जाते हैं अपने ही हथियार से। जिन्हें इस भौतिक नियम का ज्ञान नहीे कि आग पीटने से फैलती भी है और अधिक प्रचंड भी होती है, वे अपनी रक्षा नहीं कर सकते। अग्निवेश को जो भी शारीरिक चोट लगी हो, वह जल्द भर जाएगी, उनके ऊपर प्रहार करने वाले जिस दल या संगठन से जुड़े हैं उसे होने वाली क्षति उन्हें उसके द्वारा उन्हें दंडित करने से ही पूरी हो सकती है।

Post – 2018-07-17

#आइए_शब्दों_से_खेलें(२३)
गोड़, पांव, चरण, लात,

गोड़
आप चाहें तो गोड़ को ‘गम्’ धातु से व्युत्पन्न कर सकते हैं, परन्तु संस्कृत में तो इसे स्थान मिला ही नहीं। अब आप उल्टी यात्रा करके गम् धातु की व्युत्पत्ति गोड़ के सहारे जांचने का प्रयास कर सकते हैं। हम पाते हैं कि गतिशील प्राणियों में जिनके आदि में गो/ग आया उनके लिए यह धातु नियत कर दी, परन्तु देशज या दूसरी बोलियों के ऐसे शब्द और क्रिया व्यापार छूट गए जो संस्कृत में नहीं आए थे।

‘गोड़’ किस बोली का शब्द है, यह हम नहीं जानते, परन्तु यह जानते हैं कि भोजपुरी में यह अधिक प्रचलित है और संभव है देववाणी में भी प्रचलित रहा हो। परन्तु एक कठिनाई यह है कि क्रिया के रूप में इसका प्रयोग दिखाई नहीो देता नहीं। इसके योग से केवल पांवों के एक आभूषण – गोड़हरा का निर्माण होता है इसलिए भोजपुरी में भी यह किसी अन्य बोली से आया लगता है। गमन, गति, गो, गव्य, गय, गविष्टि, गवेषण आदि और अं.goat, cow, go, come, calm, cool/cold, gate, game, guest आदि शब्द जलपरक को/ गो से व्युत्पन्न हैं, इससे भी ऊपर की आशंका की पुष्टि होती है। अत: मानना होगा कि गोड़ की संकल्पना का गति से नहीं, नीचे के हिस्से से है, कुचलने या धँसने से है और गोड़ना या कोड़ना इसका अर्थविस्तार है। अं goad, gorge का संबंध भी इससे हो सकता है।
गोड़ के दो स्रोत हैं, एक है कच्ची पहाड़ियों आदि से किसी प्राकृतिक हलचल से होने वाले स्खलन से नीचे गिरनेवाले पत्थरों की आवाज या गड़गड़ाहट जिसका उपयोग भाववाचक संज्ञा (गड़गड़ाहट), क्रियाविशेषण (गड्ड), संज्ञा (गड्डी,- किसी चीज की ढेरी; गड्डर -भेंड़ों का झुंड), पूर्व पद के (गड़, जैसे गड़बड़), परसर्ग (रायगढ) आदि रूपों में हुआ है।

दूसरा स्रोत गड्डर या या कहें पहले स्रोत का उपस्रोत, उसके पावों के जमीन पर पड़ने से उत्पन्न आवाज, जिससे तीन आशयों का विकास हुआ। १. पांव की संज्ञा और उसका अर्थविस्तार, जिसके चलते यह किसी के पांवों लिए प्रयोग में आने लगा। २. पावों के कच्ची मिट्टी में गड़ने से गड़ने का निशान, जिससे गड़ने और गोड़ने के लिए शब्द निकले । ३. किसी गड्ढे या गर्त के लिए संज्ञा । पर गति के मामले में गड का वर्णविपर्यय हो गया। अब निकला डग और डगर।

अब हम डगराने, डग्गे, डिगने आदि के विषय में जो सुझाव पहले रख आए हैं, वह सन्दिगेध हो गया। दोनों में कौन अधिक समीचीन है यह तय करना अभी आसान नहीं।

शेष पर्यायों पर विचार को आज फर स्थगित करना होगा।

Post – 2018-07-17

जावेद अख्तर तथा दूसरे ‘रौशन खयाल’ मुस्लिमों को एक सहभोज देते हुए निदा का साथ देना चाहिए।

Post – 2018-07-17

निदा खान के साथ कौन है? नारीवादी संगठन? मानवतावादी संगठन? उसके साथ हुए बर्ताव की भर्त्सना में नैतिक समर्थन के लिए हस्ताक्षर अभियान तो चलाएं। यहां नहीं तो जहां जहां संभव हो।