Post – 2017-06-21

हर आदमी को मयस्सर तो हो इंसां होना (3)

मानव यातना और उत्पीड़न के असंख्य रूप हैं. हमारा ध्यान केवल इनके उन रूपों की ओर जाता है जिनसे ग्रस्त लोगों की संख्या अधिक है. राजनीतिज्ञों के लिए यह सही हो सकता ह, क्योंकि इसका गणित उसके लिए लाभकर होता है. साहित्यकार और विचारक के लिए इसका सबसे यंत्रणादायक रूप – भले उससे एक, दो या कुछ ही लोगों को मिलने वाली अकल्पनीय यंत्रणा- सबसे अधिक उद्वेलनकारी प्रतीत हो. परन्तु राजनीतिज्ञों का पिछलग्गू होने के कारण नामी साहित्यकारों, पत्रकारों का ध्यान भी उधर नहीं जाता. उनका बाजारभाव इतना कम है कि कहीं दर्ज ही नहीं होता फिर साहित्य और कला में कैसे हो.

यातना का गणित नहीं होता, इसका शूलमाप होता है और कालवेध होता है. कितनी प्रखरता से और कितनी अवधि तक किसी को इससे गुजरना पड़ा? किन विवशताओं में, अन्य विकल्पों के अभाव में, इसे चुनना भी पड़ा। आप को अस्पृश्यता विकल कर देती है, क्योंकि यह हिन्दू समाज में लम्बे समय से चली आरही है और इसका राजनितिक सूचकांक काफी ऊपर है। इससे मुझे भी क्लेश होता है, परन्तु फँसी हुई मलप्रणाली को खोलने के लिए उसके मलकूप में बिना किसी सुरक्षा और मलरोधी पोशाक के और बिना मास्क और ऑक्सीजन व्यवस्था के उतरने वाले और कभी गैस से प्राण गवाने वाले, कभी उस गैस से नशा पाने के लिए सीवर होल में उतरने के लिए उत्साहित निष्प्राण पर साँस लेने वाले प्राणियों के अमानवीकरण, और अधोगति को देखा है?उनके अमानवीकरण ही नहीं कृमि-कीटीभवन की आप कल्पना नहीं कर सकते। परन्तु एक तो यह आधुनिक सीवर प्रणाली की दे है, जैसे सर पर टोकरा ढोते हुए मलनिस्तारण मध्यकालीन समाज की देन है, इसलिए न तो राजनीति में न ही साहित्य में इसे यातना और अमानवीकरण से जोड़ा गया न तो साहित्यकारों की नज़र इस, न दलित राजनीति करने वालों ने कभी इस पर ध्यान दिया, इसको लेकर मनु को भी कोसा नहीं जा सकता अत: हमारा प्रगतिशील लेखक पार्टी के निर्देश पर किसान मजदूर, धनी गरीब और अस्पृश्य के मुर्दे मुद्दों को साहित्य का मुद्दा बताता रहा और चमत्कारी पर मुर्दा साहित्य लिखता रहा, जिसके कलात्मक उत्कर्ष के अनुपात में ही भारतीय गाहक घटते गए और जनता से कटने के बाद राजाश्रय की तलाश के कारण साहित्यकार अपने को अपने ही समाज से निर्वासित और विश्वविजेता मान कर अपनी भूमिका को दूसरों के उपयोग की चीज मान कर तुष्ट रहने लगा.?

2

मैं कुछ वर्षों तक अपनी कॉलोनी का अध्यक्ष भी रहा। काम इतना कि हेराफेरी पर नज़र रहेगी। इसे मैंने लोगों को जोड़ कर इसपर एकाधिकार रखने वालों से मुक्त कराया था इसलिए यह उत्तरदायित्व बनाता था। मुझे,मैं जो कुछ भी करता हूँ उसमें सर्जनात्मक आनंद मिलता है, इसलिए यह उत्तरदायित्व भी सर्जनात्मक तुष्टि देता था। मैंने एक चेतना जगाने का प्रयत्न किया कि जैसे तुम्हारा डाक्टर और सर्जन तुम्हे नीरोग करता है वैसे ही ये सफाई कर्मी भी हैं. इनको धन नहीं दे सकते तो सम्मान तो दे सकते हो। इसमें सफल नहीं हुआ या बहुत कम हुआ। परन्तु राम इक़बाल हो जिसने हमारी कॉलोनी की सीवर लाइन का ठेका ले रखा था, या रामचंद्र जिससे पॉलिश वाले इसलिए डरते थे कि एक चपत लगाते भी यदि यह स्वर्ग सिधार गया तो उनका जीवन नर्क हो जाएगा. नाली फसने पर इक़बाल रामचंद्र को बुलाता था. एक बार उसने बताया वह नशे के लिए सीवर में उतरने के बाद मलयुक्त पानी भी पी जाता है।
मुझे ज़िन्दगी में कोसने वाले तो मिले हैं पर गाली देनेवाले नहीं और ऐसे गाली देने वाले तो विरल जिनकी गाली सुनकर मन में आया हो कि मैं इसी लायक था। इनमें सबसे ऊपर नाम रामचंद्र का आता है। उसकी भाषा आप भी समझ कर अपनी भाषेतर व्यंजनाओं को अधिक प्रखर बना सकते हैं ।
सीवर फँस गया था. मलजल उफन कर सड़क के किनारों से बह रहा था। इक़बाल और रामचंद्र मेरे साथ चल रहे थ। बीच में खुली जगह थी, परन्तु रामचंद्र उस मल भरे सिरे पर चल रहा था गन्दे पानी में पांव रखता हुआ। मुझे व्यग्रता हो रही थी। मैंने कहा उधर क्यों चल रहे हो? इधर साफ सड़क है इस पर क्यों नहीं चलते? उसने मेरी बात सुनी और उसे अपने ढंग से समझी। अभी तक जो उस गंदे पानी में पांव रखता चल रहा था अब छपकोरियां मारते हुए चलने लगा. लंबा समय लगा यह समझने में कि वह छपकोरियां भरते हुए मुझे गाली दे रहा था कि अभागों मेरे पांव गंदे पानी में पड़ रहे हैं तो तुम्हे दर्द हो रहा है, जब मैं सीवर में उतरता हूँ तब कुछ नहीं होता. उन शब्दातीत गालियों को दर्ज नहीं किया जा सकता पर मुझे लगा मैं सचमुच इसका पात्र था. परन्तु क्या साहित्य में कहीं मजूर के आगे की यह यातना जगह पा सकी?

Post – 2017-06-20

हर आदमी को मयस्सर तो हो इंसां होना (2)

यह बीमारी मेरे साथ नई नहीं है, इसलिए अब इसके साथ अनुकूलित हो गया हूं। बीमारी यह कि भूमिका बनाने में इतना खो जाता हूं कि जो बात कहने के लिए भूमिका बनाई थी उसे कहे बिना ही बात खत्म कर देता हूं। वापस लौटने के बहुत बाद याद आता है कि कहना तो यह था और …उसके बाद मुझ पर क्या बीतती है यह बताने भी चलूं तो नतीजा वही होगा। कुशल है कि इस बार वह याद आ ही गई ।

हमारी चर्चा आरंभ हुई थी दलित समाज की विडंबनाओं से। सहारनपुर हाल ही में घटित हुआ था इसलिए उसकी पीड़ा और उलझन तो थी ही। विषय लगभग आरंभ में ही उठ गया था, याद नहीं किस भूमिका के साथ।

वर्णव्यवस्था की मेरी समझ दूसरों से अलग है। उसको किसी चालू चर्चा में दूसरों को समझा नहीं सकता। मोटे तौर पर इसके पीछे आर्थिक शक्तियां रही है और उनके भी पीछे पहल की कमी या उससे वंचित करने की योजना। मैं उन जड़ लोगों में हूं जो सभी उपक्रमों के पीछे अर्थशास्त्र तलाश करते हैं और मानते हैं कि नैतिकता, भावुकता, सम्मान, श्रद्धा और सौन्दर्यशास्त्र का भी अर्थशास्त्र होता है। कुछ मामलों में अर्थतन्त्र का अर्थविस्तार करना जरूरी हो सकता है – वह जो हमारे लिए उपादेय या हानिरहित है। मैं जानता हूं कोमल सोच के लोग इससे असमत होंगे। पर मैं सभी पक्षों पर ध्यान देने के बाद मानता हूँ कि यह सच है।

इसलिए वर्णव्यवस्था की समाप्ति या सामाजिक संबंधों में बदलाव अर्थतन्त्र में बदलाव से बहुत गहराई से जुड़ा है। अर्थतन्त्र में बदलाव लेखक या चिन्तक के वश का काम नहीं। यह सत्ता परिवर्तन से जुड़ा प्रश्न है, इसलिए किसी समस्या को इस भरोसे छोड़ देना कि आर्थिक रूपान्तरण होगा तब सामाजिक रूपान्तरण भी हो जाएगा, इसलिए सारा ध्यान आर्थिक रूपान्तरण या आमूल परिवर्तन पर दो, यह आन्दोलनकारियों के लिए सही हो सकता है, विचारक के लिए नहीं।

वह वर्तमान परिस्थितियों में जो चेतना के रूप में परिवर्तन के माध्यम से संभव है उसके लिए प्रयत्न कर सकता है। जो प्रश्न व्यवस्था से जुड़ा है उसके विषय में जागरूकता पैदा कर सकता है। जागरूकता पैदा करने का यह काम, मैं कह आया हूं, स्वयं में एक क्रान्तिकारी काम है। यह भी राजनीतिक सक्रियता का एक रूप है जिसे आन्दोलनों से जुड़े लोग समझ नहीं पाते।

यह भी एक कारण था कि कम्युनिस्ट पार्टियां सामाजिक सवालों को सही परिप्रेक्ष्य में न तो रख सकीं, न उनके लिए कोई ऐसा पहल कर सकीं कि सभी उत्पीड़ितों को अपने साथ जोड़ सकें ।

इसका भी प्रधान कारण कम्युनिस्ट पार्टियों का लीगीकरण रहा है जिसकी कभी गहरी छानबीन नहीं की गई। मेरे इस कथन को सांप्रदायिक रंगत दी जा सकती है, परन्तु इसे समग्र सामाजिक परिदृश्य में देखा जाना चाहिए। कम्युनिस्ट विचारधारा से या कहे रूसी क्रान्ति से सर्वप्रथम आकर्षित होने वाले पाश्चात्य शिक्षाप्राप्त, कहें इंग्लैंड में शिक्षाप्राप्त और वहां के वामचिन्तन से प्रभावित अभिजात भारतीय थे। परन्तु इनकी साझी समझ यह थी कि अहिंसक तरीके अपना कर स्वतन्त्रता प्राप्त नहीं की जा सकती और पाई भी गई तो सत्ता सामन्ती सोच के लोगों के हाथ में आएगी जिससे सत्ता परिवर्तन तो होगा, परन्तु सामाजिक और आर्थिक विषमता बनी रहेगी।

उन्होंने जनता से जुड़ने, उसके बीच अपने विचारों के प्रचार-प्रसार का, उनकी क्षमताओं और मनोबाधाओं को समझने का कोई प्रयत्न नहीं किया। ये महत्वाकांक्षी, पर कामचोर लोग थे जो अपराधियों की तरह खतरे उठा कर एक झटके सब कुछ हासिल कर लेना चाहते थे। इन्होने कल कारखानों के मजदूरों के साथ भी एकजुट हो कर उनके बीच अपने विचारों का प्रचार करने और उन्हें अपने से जोड़ने का काम नहीं किया।

ये सभी एक्टर थे। अधिक की जानकारी नहीं पर बकौल श्रीकान्त व्यास जो अमृतराय के साथ कभी जुड़े रहे थे, अमृत रॉय मजदूर सभाओं के लिए एक फटा, कुछ मैला कुरता पजामा अलग रखते और उन्हीं मौकों पर पहनते थे. यही हालत दूसरे कम्युनिस्टो की भी थी। कम्युनिस्ट पार्टी को आरम्भ में ही बहुरूपियों की पार्टी बना दिया गया, क्योंकि उसने एक ऐसी भूमिका अपना ली थी जिसे वह जी नहीं सकती थी, दिखाने और दिखने के प्रबंध कर सकती थी। साहित्य और कला इस पाखण्ड के ड्रेसिंग रूम थे और एक्टर के सामने जो हैसियत ड्रेस मेकर की होती है कलाकार और सहित्यकार की वही हैसियत व्यावहारिक राजनीतिज्ञों के सामने हो गई। यह तो होना ही था, इसपर आश्चर्य नहीं। आश्चर्य यह कि लेखकों और कलाकारों ने इस भूमिका को स्वीकार कर लिया और इस पर इतराने लगे।

ये लोग मजदूरों में असंतोष पैदा करके कुछ अधिक सुविधाएं दिलाने के एकमात्र आश्वासन के बल पर उनको नारेवाजी और लफ्फाजी से जोड़ने के लिए प्रयत्नशील रहे, इसलिए आर्थिक सवालों से आगे, सामाजिक कुरीतियों और विषमताओं को सीधे अपने कार्यभार में शामिल ही नहीं कर सके। शेष भारत के लिए वे कांग्रेस और खास तौर से गांधी के द्वारा पैदा की गई जागरूकता को झपटने के प्रयत्न में रहे।

जब मैं इसकी लीगी मानसिकता की बात करता हूं तो इसलिए कि लगभग सभी मुसलमानों को लोकतन्त्र डरावना लगता रहा है। इसका एक कारण तो इस्लाम की अपनी मानसिकता है जो खलीफा, राजा या तानाशाह को पसन्द करती है लोकतन्त्र को मुस्लिम बहुल देशों में भी सहन करती है। भारत में जहां सामाजिक समीकरण भिन्न था वहां यह उन्हें लोकतन्त्र नहीं, बहुमतवाद, मेजारिटिज्म, प्रतीत होता रहा है, और इसके पीछे उनकी अल्पमतवादी चेतना रही है जिस पर हावी होने के जाहिर और छिपे तरीके वे अपनाते रहे हैं। मुस्लिम बुद्धिजीतियों को इससे मुक्त होने के दो ही तरीके दिखाई देते रहे हैं। एक अभिजनवाद या आलीगैर्की, दूसरा तानाशाही। कम्युनिज्म उन्हें इसलिए नहीं आकर्षित कर रहा था कि सामाजिक और आर्थिक न्याय में उनकी कोई दिलचस्पी थी, अपितु यही लोकतांत्रिक व्यवस्था से, जो उनके अल्पमत में होने के कारण मुस्लिम समाज के लिए खतरनाक विकल्प प्रतीत होता था, मुक्ति दे सकता था। इसकी सबसे बेलौस अभिव्यक्ति इकबाल की पंक्ति – न संभलोगे तो मिट जाओगे ऐ हिन्दोस्तां वालो, तुम्हारी दास्तां तक भी न होगी दास्तानों में हुई है और हिन्दोस्तां वालों से उनका तात्पर्य हिन्दुस्तान के मुसलमानो से ही है। इसी की परिणति और अन्तिम उपाय था देश का विभाजन जिसको उन्होंने और उनके दबाव में पूरी पार्टी ने स्वीकारा और इसके पक्ष में जनमत तैयार करने में अपनी भूमिका निभाई।

इतिहास को दोषारोपण के लिए नहीं पढ़ा जाता। ऐसे लोग अपने समय के लिए इतिहास से कलह जुटाते है और इसके बाद किसी दूसरी चीज की उन्हें जरूरत ही नहीं होती। परन्तु इतिहास से कुछ भी न सीखने और अपने को न बदलने के लिए कटिबद्ध लोग वर्तमान के लिए उससे भी बड़े कंटक हैं जितना इतिहास से कलह जुटाने वाला। वह इतिहास से कलह नहीं जुटाता, अपितु वर्तमान के कलहों को देख कर इतिहास की पड़ताल करने को विवश होता है और उसे जो कुछ मिलता है उसे वह पेश करता है तो सदाशयी लोगों को उपद्रवी प्रतीत होता है। इतिहास का अध्ययन वर्तमान से कट कर किया ही नहीं जा सकता। इतिहास में हम क्या तलाशते हैं वह भी वर्तमान से ही निर्धारित होता है और इसी अर्थ में इतिहास का अध्ययन वर्तमान का गहन पाठ होता है । दुर्भाग्य है कि न तो मुसलमानों ने इतिहास से कुछ सीखा, वे जीरो टाइम या हिज्रत को अपना वर्तमान और कुरान को समस्त ज्ञान का सार मानते रहे और आगे की शिक्षा का उपयोग उसे सही सिद्ध करने के लिए करते रहे, वैसा ही कुछ कम्युनिस्टों के साथ हुआ। वे देशविभाजन के ही अपराधी नहीं हैं, लगातार देश को उन स्तरों पर खंडित करने के भी अपराधी है जिसमें इसकी योजना बनाने वाले अंग्रेजों को भी सफलता नहीं मिली, यद्यपि बीज, खाद, पानी और विद्या सब कुछ उन्होंने अंग्रेजों से ही लिया और आज तक औपनिवेशिक और मिशनरी शक्तियों के भरोसे ही अपनी साख बनाए हुए हैं।

Post – 2017-06-20

वर्णव्यवस्था की मेरी समझ दूसरों से अलग है। उसको किसी चालू चर्चा में दूसरों को समझा नहीं सकता। मोटे तौर पर इसके पीछे आर्थिक शक्तियां रही है और उनके भी पीछे पहल की कमी या उससे वंचित करने की योजना। मैं उन जड़ लोगों में हूं जो सभी उपक्रमों के पीछे अर्थशास्त्र तलाश करते हैं और मानते हैं कि नैतिकता, भावुकता, सम्मान, श्रद्धा और सौन्दर्यशास्त्र का भी अर्थशास्त्र होता है। कुछ मामलों में अर्थतन्त्र का अर्थविस्तार करना जरूरी हो सकता है – वह जो हमारे लिए उपादेय या हानिरहित है। मैं जानता हूं कोमल सोच के लोग इससे असमत होंगे। पर मैं सभी पक्षों पर ध्यान देने के बाद मानता हूँ कि यह सच है।

इसलिए वर्णव्यवस्था की समाप्ति या सामाजिक संबंधों में बदलाव अर्थतन्त्र में बदलाव से बहुत गहराई से जुड़ा है। अर्थतन्त्र में बदलाव लेखक या चिन्तक के वश का काम नहीं। यह सत्ता परिवर्तन से जुड़ा प्रश्न है, इसलिए किसी समस्या को इस भरोसे छोड़ देना कि आर्थिक रूपान्तरण होगा तब सामाजिक रूपान्तरण भी हो जाएगा, इसलिए सारा ध्यान आर्थिक रूपान्तरण या आमूल परिवर्तन पर दो, यह आन्दोलनकारियों के लिए सही हो सकता है, विचारक के लिए नहीं।

वह वर्तमान परिस्थितियों में जो चेतना के रूप में परिवर्तन के माध्यम से संभव है उसके लिए प्रयत्न कर सकता है और जो व्यवस्था से जुड़ा प्रश्न है उसके विषय में जागरूकता पैदा कर सकता है। जागरूकता करने का यह काम, मैं कह आया हूं, स्वयं में एक क्रान्तिकारी काम है। यह भी राजनीतिक सक्रियता का एक रूप है जिसे आन्दोलनों से जुड़े लोग समझ नहीं पाते।

यह भी एक कारण था कि कम्युनिस्ट पार्टियां सामाजिक सवालों को सही परिप्रेक्ष्य में न तो रख सकीं, न उनके लिए कोई ऐसा पहल कर सकीं कि सभी उत्पीड़ितों को अपने साथ जोड़ सकें ।

इसका भी प्रधान कारण कम्युनिस्ट पार्टियों का लीगीकरण रहा है जिसकी कभी गहरी छानबीन नहीं की गई। मेरे इस कथन को सांप्रदायिक रंगत दी जा सकती है, परन्तु इसे समग्र सामाजिक परिदृष्य में देखा जाना चाहिए। कम्युनिस्ट विचारधारा से या कहे रूसी क्रान्ति से सर्वप्रथम आकर्षित होने वाले पाश्चात्य शिक्षाप्राप्त, कहें इंग्लैंड में शिक्षाप्राप्त और वहां के वामचिन्तन से प्रभावित अभिजात भारतीय थे। परन्तु इनकी साझी समझ यह थी कि अहिंसक तरीके अपना कर स्वतन्त्रता प्राप्त नहीं की जा सकती और पाई भी गई तो सत्ता एक सामन्ती सोच के लोगों के हाथ में आएगी जिससे सत्ता परिवर्तन तो होगा, परन्तु सामाजिक और आर्थिक विषमता बनी रहेगी।

उन्होंने जनता से जुड़ने, उसके बीच अपने विचारों के प्रचार-प्रसार का, उनकी क्षमताओं और मनोबाधाओं को समझने का कोई प्रयत्न नहीं किया। ये महत्वाकांक्षी कामचोर लोग थे तो अपराधियों की तरह खतरे उठा कर एक झटके सबकुछ हासिल कर लेना चाहते थे। इन्होने कल कारखानों के मजदूरों के साथ भी एकजुट हो कर उनके बीच अपने विचारों का प्रचार करने और उन्हें अपने से जोड़ने का काम नहीं किया। ये सभी एक्टर थे। अधिक की जानकारी नहीं पर बकौल श्रीकान्त व्यास जो अमृतराय के साथ कभी जुड़े रहे थे, अमृत रॉय मजदूर सभाओं के लिए इस फटा, कुछ मैला कुरता पजामा अलग रखते और उन्हीं मौकों पर पहनते थे. यही हाल दूसए कम्युनिस्टोपन की भी थी. कम्युनिस्ट पार्टी को आरम्भ में ही बहुरूपियों की पार्टी बना दिया गया क्योंकि उसने एक ऐसी भूमिका अपना ली थी जिसे वः जी नहीं सकती थी, दिखाने और दिखने के प्रबंध कर सकती थी. साहित्य और कला इस पाखण्ड का ड्रेसिंग रूम था और एक्टर के सामने जो हैसियत ड्रेस मेकर की होती है साहित्य और सहित्यकार की वही हैसियत व्यावहारिक राजनीतिज्ञों के सामने हो गई। यह तो होना ही था, इसपर आश्चर्य नहीं। आश्चर्य यह कि लेखक और कलाम=कार को इस भूमिका को स्वीकार कर लिया और इसपर इतराने लगा.

असंतोष पैदा करके उनको कुछ अधिक सुविधाएं दिलाने के एकमात्र आष्वासन के बल पर उनको नारेवाजी और लफ्फाजी से जोड़ने के लिए प्रयत्नषील रहे इसलिए आर्थिक सवालों से आगे, सामाजिक कुरीतियों और विषमताओं को सीधे अपने कार्यभार में शामिल ही नहीं कर सके। शेष भारत के लिए वे कांग्रेस और खास तौर से गांधी के द्वारा पैदा की गई जागरूकता को झपटने के प्रयत्न में रहे।
जब मैं इसकी लीगी मानसिकता की बात करता हूं तो इसलिए कि लगभग सभी मुसलमानों को लोकतन्त्र डरावना लगता रहा है। इसका एक कारण तो इस्लाम की अपनी मानसिकता है जो खलीफा, राजा या तानाषाह को पसन्द करती है लोकतन्त्र को मुस्लिम बहुल देषों में भी सहन करती है। भारत में जहां सामाजिक समीकरण भिन्न था वहां यह उन्हें लोकतन्त्र नहीं, बहुमतवाद मेजारिटिज्म प्रतीत होता रहा है, और इसके पीछे उनकी अल्मतवादी चेतना रही है जिस पर हावी होने के जाहिर और छिपे तरीके वे अपनाते रहे हैं। मुस्लिम बुद्धिजीतियों को इससे मुक्त होने के दो ही तरीके दिखाई देते रहे हैं। एक अभिजनवाद या आलीगैर्की, दूसरा तानाषाही। कम्युनिज्म उन्हें इसलिए आकर्षित कर रहा था कि सामाजिक और आर्थिक न्याय में उनकी कोई दिलचस्पी थी, अपितु यही लोकतांत्रिक व्यवस्था से जो उनके अल्पमत में होने के कारण मुस्लिम समाज के लिए खतरनाक विकल्प प्रतीत होता था। इसकी सबसे बेलौस अभिव्यक्ति इकबाल की पंक्ति – न संभलोगे तो मिट जाओगे ऐ हिन्दोस्तां वालो, और हिन्दोस्तां वालों से उनका तात्पर्य हिन्दुस्तान के मुसलमानो से ही है। इसी की परिणति और अन्तिम उपाय था देष का विभाजन जिसका उन्होंने और उनके दबाव में पूरी पार्टी ने स्वीकारा और इसके पक्ष में जनमत तैयार करने में अपनी भूमिका निभाई।
इतिहास को दोषारोपण के लिए नहीं पढ़ा जाता। ऐसे लोग इतिहास से कलह अपने समय के लिए जुटा लेते है और इसके बाद किसी दूसरी चीज की उन्हें जरूरत ही नहीं होती। परन्तु इतिहास से कुछ भी न सीखने और अपने को न बदलने के लिए कटिबद्ध लोग वर्तमान के लिए उससे भी बड़े कंटक हैं जितना इतिहास से कलह जुटाने वाला। वह इतिहास से कलह नहीं जुटाता, अपितु वर्तमान के कलहों को देख कर इतिहास की पड़ताल करने को विवष होता है और उसे जो कुछ मिलता है उसे वह पेष करता है तो सदाषयी लोगों को उपद्रवी प्रतीत होता है। इतिहास का अध्ययन वर्तमान से कट कर किया ही नहीं जा सकता। इतिहास में हम क्या तलाषते हैं वह भी वर्तमान से ही निर्धारित होता है और इसी अर्थ में इतिहास का अध्ययन वर्तमान का गहन पाठ होता है । दुर्भाग्य है कि न तो मुसलमानों ने इतिहास से कुछ सीखा, वे जीरो टाइम या हिज्रत को अपना वर्तमान और कुरान को समस्त ज्ञान का सार मानते रहे और आगे की षिक्षा का उपयोग उसे सही सिद्ध करने के लिए करते रहे, वैसा ही कुछ कम्युनिस्टों के साथ हुआ। वे देषविभाजन के ही अपराधी नहीं हैं, लगातार देष को उन स्तरों पर खंडित करने के भी अपराधी है जिसमें इसकी योजना बनाने वाले अंग्रेजों को भी सफलता नहीं मिली, यद्यपि बीज, खाद, पानी और विद्या सब कुछ उन्होंने अंग्रेजों से ही लिया और आज तक औपनिवेषिक और मिषनरी षक्तियों के भरोसे ही अपनी साख बनाए हुए हैं।

Post – 2017-06-20

मैं खुद से परेशान था तुम मुझसे परेशान
अक्सर इसी मुकाम पर हम मिलते रहे हैं.
बोये तो थे कांटे ही कि यह रास्ता रुके
काँटों के बीच फिर भी फूल खिलते रहे है!!

Post – 2017-06-20

आदमी से भुलक्कड़ दूसरा कोई जीवधारी नहीं होगा। तिलचट्टे को भी आचरण में यह नहीं भूलता कि वह तिलचट्टा है और इूसरे तिलचट्टे भी तिलचट्टे हैं। आदमी अक्सर भूल जाता है कि वह आदमी है। दूसरे भी आदमी हैं यह तो वह समझ ही नहीं पाता।

Post – 2017-06-20

बातूनी लोगों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। जबान से बातूनी लोग जल्द पकड़ में आ जाते हैं, कलम के बातूनी लोग अधिक धोखेबाज होते हैं। बातूनी जबान का हो या कलम का, उसे भरोसा होता है कि लोग या तो मूर्ख हैं या निरे भोले भाले और इसलिए उन्हें बेवकूफ बनाया जा सकता है। यही वजह है मैं कहता हूं कला और साहित्य के बातूनियों पर भी भरोसा करना सुरक्षित नहीं है। वे कहेंगे सेना की कार्रवाई से शान्ति में खलल पड़ रहा है, वे छिपा जाएंगे कि शान्ति में खलल पैदा करने वालों के कारण ही सेना और पुलिस की जरूरत पड़ती है और वे अपना सही ढंग से काम न करें तो शान्ति के उपासकों को अपमानित, प्रताडित, कंगाल और अन्ततः आततायियों का गुलाम बन कर जीने का एकमात्र रास्ता बचा रहेगा। इसलिए शान्ति की और दूसरे ऊँचे आदर्शों की एकाएक याद दिलाने वालों को भी परखें कि वह कौन है, उसे अचानक आदर्श कैसे याद आ गया, उसकी मंशा क्या है और कब और किस कीमत पर शान्ति की बात कर रहा है। वह ऊपर से आपका मित्र और भीतर से आतताइयों का हमप्याला हमनिवाला भी हो सकता है। बातूनी लोगा तथ्यों से बचते हैं, प्रमाण देने से कतराते हैं, गोल मोल अनेकार्थी जुमले बोलते हैं कि घिर जाने पर बयान बदल सकें या कह सकें कि उन्हें समझने में भूल की गई या उनको बदनाम करने के लिए खींचतान की जा रही है। अपने भोलेपन में वे खासे शातिर होते है.

कहेंगे सेनाध्यक्ष को बयान से बचना चाहिए परन्तु स्वय सेना पर, सेनाध्यक्ष पर बयान देने को अपना अधिकार मानेंगे और तंग आकर अपना और अपने सैनिकों का मनाबल बनाए रखने के लिए उसे बचाव का भी अधिकार न देंगे। फाासिज्म सेना के दखल से आता नहीं है लोग फासिज्म लाने और उसे प्रथम आपात में उचित सिद्ध होने का पर्यावरण स्वयं तैयार करते हैं।

Post – 2017-06-19

मेरे मन कछु और है बिधना के कछु और

मैं तीन दिनों से उस विषय पर बात करना चाहता हूं जिसे हमने अपने अभियान के लिए चुना। कर नहीं पा रहा। कई तरह के व्यवधानों के कारण। फिर भी हम सोचते है कर्ता हम हैं जो चाहें कर सकते हैं। आज की शाम चेगुआरा पर इंटरनेट पर एक लेख पढ़़ने में गुजर गया। एक दूसरा लेख आइंस्टाइन पर आज ही पढ़ना पड़ा जिसमें वह धर्मशास्त्रों के ईश्वर को नहीं मानते परन्तु विश्व ब्रह्मांड में क्षुद्रतम से लेकर महत्तम तक एक अचूक और सर्वत्र विद्यमानता की प्रतीति , उस शक्ति के अणु परमाणु में उपस्थिति को देखकर किसी निर्वचनीय सत्ता कों एक प्रमेय के रूप में मानते हैं। मैं यहाँ नासदीय सूक्त की याद दिला कर आप्तकाम नहीं होना चाहता परन्तु हमारा सबकुछ व्यर्थ था. पश्चिम के उन्नत ज्ञान के समकक्ष न था इसे भी नकारते हुए आत्मनिरीक्षण की आवश्यकता को रेखांकित करना चाहता हूँ. वह हो पाए तो.
आज का दिन भी बीता पर सार्थकता के साथ .

Post – 2017-06-18

दिमाग उसका है लेकिन जबान मेरी है

यह टिप्पणी मैंने कुछ आवेश में लिखी. यह एक व्यक्ति की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया होते हुए भी केवल उसी पर केंद्रित नहीं है, बल्कि मुझे उन सज्जन का कृतज्ञ होना चाहिए कि उन्होंने अपनी कुरेद से इसका अवसर दिया. यह उन सभी लोगों पर प्रहार है जो मार्क्सवादी तेवर और फासीवादी तरीके अपनाते हैं.

सड़े हुए दिमाग में चन्दन भी डाल दो तो वह बदबू लेकर बाहर निकलेगा। पहले दिन से जो केवल नफरत ही करते आए उनकी अपनी सड़ाध ही लगातार बाहर आती रही और वे समझ नहीं पाए कि वे जिसे उखाड़ने का प्रयत्न कर रहे हैं और वह जमता क्यों जा रहा है। पूरे देश को क्या दीख रहा है जिसे वे देख नहीं पा रहे, यह सोचने तक की बुद्धि इसलिए नहीं कि नफरत ने उसको दबोच लिया है, वह विचार को बदबूदार बना देती है। बदबू उनके भीतर है उन्हें लगता है बाहर से आ रही है। ऐसा न होता तो गर्ग जी जैसे वरिष्ट और ज्ञानी व्यक्ति को यह तो दिखाई देता कि मोदी पहला आदमी है जो स्वच्छता की तरह ही स्किल डेवलपमेंट को अपनी टेक बनाए हुआ है। रोजगार मांगने की जगह लोग अपने रोजगार चलाएं, इसके लिए उनको प्रोत्साहित करता है, गांधी के यन्त्र विमुख कुटीर उद्योग की जगह विद्युतचालित लघु इकाइयों के लिए कर्ज का अभियान चलाया, लोग सरकार पर निर्भर भिखरियों की जगह आत्मनिर्भर बनें जो पूरे इतिहास में रहे है। केवल उन उपक्रमों के लिए जिनका संबंध यातायात, प्रतिरक्षा आदि से है जहां भारी और इन्नोवेटिव प्रविधि की उपरिहार्यता है, पूंजीपतियों को देश में निवेश करने, विदेशियों को अपने सामान इस में बनाने, इसे बाजार के स्थान पर उत्पादक देश बनाने, कमीशनखोरी को कम करने, आदि की दूरदर्शिता दिखाई। इनमें से कुछ दिखाई न दिया, दिखाई दिया और उसमें दोष दिखाई दिया तो उसकी आलोचना तक नहीं की, सड़क के किनारे की पुलिया पर बैठ कर आते जाते लोगों पर फिकरे कसने वाले छोकरों की भाषा में मेरे निवेदन के बाद ही फिकरे कसते हैं, तो आप स्वयं सोचें कि इस देश की दुर्गति में कितनी भागीदारी कांग्रेस की रही है और कितनी ऐसे फिकरेबाज बुद्धिजीवियों की रही है।

यही वह बिंदु है जहाँ महाकार यंत्रो के का एक पुर्जा बन कर पहले के अमानवीकरण और आज के पिस्सूकरण के विरुद्ध मार्क्स का विरोध, उनकी इस समझ की कि लोकतंत्र समाजवाद का यात्रापथ है, गांधीवाद, आधुनिकता और साम्यवाद का भविष्य – क्योंकि मार्क्स के अनुसार भी समाजवाद पूंजीवाद के बाद की और उसके निःसत्व हो जाने की स्वाभाविक परिणति या ऐतिहासिक अनिवार्यता है – सभी का संगम. यह भी एक व्यंग ही है की इतना गुरुभार वह व्यक्ति निभा रहा है जो मार्क्सवाद का ककहरा न जानता होगा, उस संगठन से निपजा है (कबीर की नकल पर कह दिया, पता कीजिये शब्दवेधी विद्वानों से प्रयोग गलत तो नहीं हो गया) यह नाचीज उस ऐतिहासिक भूमिका का निर्वाह कर रहा है जिसे लक्ष्य करके मैंने बहुत पहले कहा था यह व्यक्ति स्वतः कुछ न होकर भी इतिहास की मांग है. इतिहासपुरुष है.

Post – 2017-06-18

हर आदमी को मयस्सर तो हो इंसां होना

मुझे साम्यवाद का एक ही पक्ष सबसे आकर्षक लगता रहा और वह है उसका मानवतावाद । समस्त मानवता का यातना, अपमान और अभाव से मुक्ति और मानवीय गरिमा की सार्वभौम प्रतिष्ठा। मात्र रोजगार नहीं, यन्त्र के साथ काम करते करते आदमी का स्वयं उसके एक पुर्जे में बदल जाना, उसी काम को बिना किसी आनन्द के, बिना सर्जनात्मक उल्लास के करते जाना भी, उसका अमानवीकरण है।

अमानवीकरण की समस्त प्रक्रिया में कोई इंसान बन कर, अपने काम के साथ वह सर्जनात्मक उल्लास अनुभव करता प्राणी बन कर नहीं रह पाता। वह भी नहीं जिसने अपार जोड़ रखे हैं जिसका उसके जीवन में कोई उपयोग नहीं, जो मनोबाधा या फीटिश का रूप ले चुकी है, आनन्द का एक क्षण नहीं परन्तु उसके स्थानापन्न अभिमान की पूर्ति। भारतीय पूंजीपतियों में पिछली पीढ़ी के कुछ पूंजीपतियों में यह आनन्दानुभूति किसी सीमा तक बनी रही थी, जिनमें टाटा, बिरला, बजाज, साहूजैन आदि का नाम लिया जा सकता है। इसका कारण मेरी समझ से यह कि वे राष्ट्रवादी पूंजीपति थे जिनको भारतीय कम्युनिस्ट आन्दोलन ने आगे बढ़ने न दिया और क्रमशः कोलैबेारेटर बना दिया। परन्तु नई पीढ़ी के अडानी, अंबानी, मित्तल जैसे पूंजीपति अन्तर्राष्ट्रवादी पूंजीपति हैं, पहले का अपना देश था, अपनी भाषा थी, अपनी संस्कृति थी और अपना इतिहास था जिसकी उसे चिन्ता पूंजी के समानान्तर बनी हुई थी, दूसरे के पास केवल पैसा है और उसे वह दुनिया के किसी देश में लगा कर वहां से अपना धन बढ़ा सकता है। उसके लिए उसका अपना देश भी मात्र बाजार है, जैसे किसी अन्य देश के पूंजीपति के लिए। भारतीय कम्युनिस्ट आंदोलन ने इन्हीं के लिए रास्ता तैयार किया।
जो लोग मार्क्सवाद को निरे भौतिकवाद में उतर कर समझना चाहते हैं वे पूंजीवादी औजारों से मार्क्सवाद को समझना चाहते हैं जिसमें कला, साहित्य, चिंतन, उत्सर्ग और वलिदान सभी को उसके सृजनात्मक उल्लास, आत्मिक आनंद, और गौरव से शून्य करके चकित करने वाले करतब में reduce कर दिया जाताहै. मार्क्सवाद के साथ मनुष्य का आत्मिक उत्थान उसी तरह जुड़ा हुआ है जैसे उसकी पूर्व शर्त, भौतिक आवश्यकताओं की सम्मानजनक पूर्ति. कम से कम मैं मार्क्सवाद को इसी रूप में लेता रहा हूँ और इसी के कारण अपने को भारत के विरल मार्क्सवादियों में एक मानता आया हूँ. और कम्युनिस्ट पार्टियों को मार्क्सवाद के सारतत्व से अनभिज्ञ करार देता रहा हूँ. मास प्रोडक्शन, बड़े उद्योग में मनुष्य का अमानवीकरण अनिवार्य है. यह यंत्रसाधित गांधीवादी कुटीर उद्योग में ही संभव है, इसलिए मेरे लिए दोनों में विरोध है ही नहीं. वही बेरोजगारी की भी दवा है और परिवार नियोजन का भी. यह अकादमिक कसौटी पर गलत हो तो भी यह मेरी समझ है. मेरा मार्क्सवाद.
मोदी के आज के आर्थिक निर्णयों का इसी दृष्टि से मूल्यांकन होना चाहिए जिसकी योग्यता मुझमें नहीं है।

Post – 2017-06-17

मैं जिनकी आलोचना करता हूँ, जिनसे मेरी लड़ाई है, उन्हीं को प्यार भी करता हूँ. यह रिश्ता ‘तुम्हीं से मुहब्बत तुम्हीं से लड़ाई’ सुनने के बाद का नहीं, उससे पहले का है. मेरा नब्बे प्रतिशत लेखन राजनितिक है और दस प्रतिशत कलाभ्यास.
मेरी राजनीति अपने मोर्चे पर अपना सर्वस्व उत्सर्ग करने की राजनीति है. अपने कार्यक्षेत्र की सही समझ और उसपर दृढ़ता, ईमानदारी और निर्भीकता से कार्यरत रहने की राजनीति है.
अपने काम को पूरी निष्ठा से करने वाले एक क्रन्तिकारी काम करते हैं- अपने दम पर जितना संभव है दुनिया को सही दिशा में बदलने का काम.
दुनिया के सभी अपराधी कामचोर होते हैं. और यदि किसी दर्शन के नाम पर गो स्लो, कामबंद, चक्काजाम को हथियार बनाया जाता है तो वह दल, वह संगठन, वह दर्शन प्रतिक्रान्तिकारी है, वह मार्क्सवाद के नाम पर ही क्यों न हो.
गाना फिर याद आ गया ‘मारे गए गुलफाम उर्फ़ तीसरी कसम.’ पर कुछ बदलाव के साथ- गुलफाम की जगह नकली जनवादी. और तीन की जगह तेरह तो रखना ही पड़ेगा, वैसे जिन्हे कर्दा और बेपर्दा गुनाहों की सजा तक न मिली उनके नाकर्दा गुनाह उनकी आड़ में वे कर रहे हैं जिनकी पूँछ पकड़ कर वे खड़े हैं.
सड़ांध का इलाज है मंथन या तीव्र प्रवाह, वैचारिक जड़ता का इलाज है सवाद. संवाद स्वतः एक क्रन्तिकारी काम है. यह ठहराव से गति की और, जड़ता से प्रबुद्धता की दिशा में ले जाता है.
मार्क्स सही हैं. उनसे अधिक सही की संभावना उनके बाद समाप्त नहीं हो जाती. यही मार्क्सवाद है. जो मार्क्स ने कहा उसका पालन धर्मश्रद्धा है जो मार्क्सवाद को दर्शन से धर्म बना देता है. धर्म और अन्धविश्वास के लिए मार्क्सवाद में जगह नहीं.